Breaking News

मामूली कहासुनी को लेकर चले लाठी-डंडे, सात हुए घायल

Spread the love

मामूली कहासुनी को लेकर चले लाठी-डंडे, सात हुए घायल

बिल्सी। क्षेत्र के गांव नगला तरऊ में शनिवार सुबह कुत्ते को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की रिंकी ने आरोप लगाते हुए बताया शनिवार सुबह के समय उनका पालतू कुत्ता पड़ोस के ही घर में पानी पीने चला गया। इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली गलौज का विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट में उनके पक्ष से रिंकी, रामचंद्र और गुड़िया के चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रहीशा बानो ने बताया कि मारपीट में उनके पक्ष के नब्बन, इब्लैहसन और अनीशा बानो, रहीशा बानो के चोट लगी है। जिसमें अनीशा बानो की हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया है। फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …