Breaking News

बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाने से मिलता है मनवांछित फल

Spread the love

बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाने से मिलता है मनवांछित फल

बिल्सी। तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार की सुबह श्री बालाजी भक्त मंडली के सदस्यों ने श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर उसके बाद बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर भव्य श्रृंगार किया। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त मंगलवार को श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही उसको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ भी किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, अभिषेक देवल, निशांत देवल, राहुल शर्मा, उदयराज कोहली, देवांश देवल, ऋतिक देवल आदि मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा एवं तहसील क्षेत्र के गांव खौंसारा स्थित बालाजी धाम पर आचार्य ललित शर्मा ने बाबा पर भव्य श्रृगार कर पूजा-अर्चना की। साथ ही दरबार में आए भक्तों को बाबा पर चोला चढ़ाने का महत्व समझाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …