Breaking News

कछला पुल से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गंगा में कूदा, गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाला

Spread the love

कछला पुल से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गंगा में कूदा, गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाला

बदायूं के थाना अलापुर कस्बा अलापुर का रहने वाला 35 वर्षीय करन सिंह पुत्र महेंद्रपाल संदिग्ध परिस्थितयों में शनिवार 4 बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के कछला पुल से गंगा में कूद गया। वहीं गंगा घाट पर मौजूद लेखपाल सुरजीत कुमार व गोताखोर अनिल कश्यप व बंटी ने गंगा में कूदे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया और कछला चौकी पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने गंगा में कूदे करनसिंह को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!