Breaking News

बाइपास पर महिला बाइक से गिरी, अज्ञात वाहन ने रौंदा

Spread the love

बाइपास पर महिला बाइक से गिरी, अज्ञात वाहन ने रौंदा

अपने भाईयों को राखी बांधने बांस बरोलिया जा रही थी

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित शेखपुर चौराहा के पास शनिवार की सुबह बाइक से गिरी एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रौंद दिया। जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी विजय शर्मा ने बताया उनकी बहन रीना देवी (48)पत्नी रामखिलाड़ी निवासी पुसगवां थाना वजीरगंज अपने भाई के घर उझानी से राखी बांध कर क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया अपने अन्य भाइयों के लिए राखी बांधने जा रही थी। जैसे उनकी बाइक बाइपास शेखपुर चौराहा के पास पहुंची। तभी रीना बाइक से अचानक से गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने उक्त हादसे की की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण को लेकर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the loveआसफपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मानदेय वृद्धि और …