Breaking News

सपाईयों नें 2027 के लक्ष्य को साधने के लिये कमर कसी

Spread the love

लोकसभा चुनाव में लगन से जुटने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

लखनऊ /गोरखपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय जनपद गोरखपुर में लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय बेतिया हाता सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि बृजेश कुमार गौतम विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव और अध्यक्षता हरेंद्र यादव हैरी नें किया। लोहिया वाहिनी जिले के महासचिव अभिषेक गौंड भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की विशेष चर्चा हुई। पार्टी के सभी साथी ने लोकसभा के चुनाव में बहुत ही बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया था उन सभी का स्वागत किया गया साथ ही लोहिया वाहिनी के सभी पदाधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं नें संकल्प लिया है कि 2027 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे।
मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व के जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी गाबिस दुबे छात्र सभा के महानगर के अध्यक्ष अनूप यादव ईश्वर यूथ बीग्रेड के जिले के अध्यक्ष आचार्य अविनाश तिवारी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र सरकार, अमित यादव, राहुल यादव, सुदामा यादव, प्रभाकर यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …