Breaking News

बिल्सी के जैन मंदिर में हुआ भक्तांमर का पाठ

Spread the love

बिल्सी के जैन मंदिर में हुआ भक्तांमर का पाठ

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन एवं सकल जैन समाज बिल्सी के सह तत्वावधान में णमोकार महामंत्र, भक्तांबर पाठ एवं जिनेंद्र स्वामी की महाआरती का आयोजन किया गया। जैन मिलन के मंत्री नीरेश जैन ने बताया कि आज के ही दिन समस्त भारतवर्ष में रक्षाबंधन के अगले दिन जैन साधुओं के रक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर में णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया गया। उसके तत्पश्चात 48 दीपकों के द्वारा भक्तामर का पाठ भी आयोजित किया गया। उसके बाद सभी ने सामूहिक महाआरती की। यह कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और क्षेत्र संख्या तीन के अध्यक्ष वीर संदेश कुमार जैन के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस मौके पर जैन समाज की महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …