फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हुआ ओरल केयर जागरूकता कार्यक्रम
बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भारत केयर संस्था द्वारा विद्यार्थियों के लिए ओरल केयर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में दाँतों और मुख की स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संस्था के विशेषज्ञों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दाँतों की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली आदतें, तथा खान-पान में संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि बच्चों बचपन से ही दांतों और मसूड़े की सही देखभाल के बारे में शिक्षित करना अनिवार्य है। इस मौके पर एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Budaun Amarprabhat