Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में स्व. उमाशंकर त्रिवेदी को श्रद्धांजलि

Spread the love

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में स्व. उमाशंकर त्रिवेदी को श्रद्धांजलि

बदायूं।
लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में स्वर्गीय श्री उमाशंकर त्रिवेदी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं मौन-धारण से हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार सहित उपस्थित जनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विद्यालय संस्थापक श्री वेद व्रत त्रिवेदी ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, निःस्वार्थ सेवा भाव और शिक्षा व संस्कारों के प्रति योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!