Breaking News

भारतीय स्काउटिंग के जनक थे पंडित श्रीराम बाजपेई

Spread the love

बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई की 146वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, युवाओं को देशभक्ति और नि:स्वार्थ सेवा का संदेश दिया गया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने पंडित श्रीराम बाजपेई के चित्र पर पुष्पार्चन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और समाज सुधारक थे।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि पंडित श्रीराम बाजपेई ने देश के कोने-कोने में स्काउिटंग के माध्यम से लाखों बच्चों में अनुशासन, सेवा-भाव और साहस की भावना जगाई। उनके प्रयासों से स्काउटिंग केवल खेल या गतिविधि न रहकर राष्ट्रनिर्माण का साधन बन गई। स्काउटिंग का प्रशिक्षण पाकर बच्चे देश के श्रेष्ठ नागरिक के रूप में तैयार हो रहे हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित श्रीराम बाजपेई का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण था। स्वतंत्रता आंदोलन के सशक्त सेनानी भी थे। अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जैसे शिष्य तैयार किए। बाजपेई ने ब्रिटिश हुकूमत के आदेशों के विपरीत स्काउटिंग में भारतीय संस्कृति और स्वदेशी भाव को शामिल किया।
स्काउट संस्था के प्रेमपाल सिंह ने कहा कि ब्रिटिश काल में स्काउटिंग पूरी तरह अंग्रेजी ढर्रे पर आधारित थी, लेकिन पं. बाजपेई ने इसे भारतीय बच्चों के लिए सरल, रोचक और प्रेरणादायी बनाया।
कार्यालय अधीक्षक पूर्वी सक्सेना के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने परेड, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक और कविताओं का मंचन किया गया।
स्काउट गाइड ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नेत्रपाल, रोशनी, सचिन कश्यप, रचित, हिमांशु कश्यप, रेनू, अनुष्का, सचिन पाल, सुमित, नंदिनी मौर्य, उर्वशी नेहा कश्यप आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!