Breaking News

बदायूं के कस्बा उझानी से ट्रैक्टर – ट्रॉली व दो बकरे तीन बकरी चोरी कर चोर हुए फरार

Spread the love

बदायूं के कस्बा उझानी से ट्रैक्टर – ट्रॉली व दो बकरे तीन बकरी चोरी कर चोर हुए फरार

बदायूं के कस्बा उझानी में मानकपुर गांव के रहने वाले शमशुल का बरेली – मथुरा हाइवे पर एपीएम डिग्री कॉलेज के सामने गोदाम है। जहां बीती रात उनके दो ट्रैक्टर – ट्रॉली खड़े थे । तभी रात में चोर उनके गोदाम से एक स्वराज ट्रैक्टर – ट्रॉली चोरी कर फरार हो गए। वहीं कस्बा उझानी के मानकपुर रोड बहादुरगंज के रहने वाले फैयाज के घर से चोर दो बकरे व तीन बकरी चोरी कर फरार हो गए। बुधवार एक बजे के आसपास शमशुल व फैयाज ने चोरी की पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम गोदाम पर पहुंची और गोदाम से साक्ष्य संकलित किये हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!