Breaking News

डीएम,एसएसपी ने संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया

Spread the love

*जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व आगामी त्यौहार चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु प्रमुख स्थानों, संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया*

जनपद बदायूँ में राष्ट्रीय पर्व “स्वतंत्रता दिवस” तथा आगामी त्यौहार चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करने तथा त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ.बृजेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 13.08.2025 को सांयकाल के समय संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण एवं गश्त की गई । संयुक्त भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा जनपद के प्रमुख बाजारों, मुख्य चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों,धार्मिक स्थलों तथा चेहल्लुम के जुलूस मार्गों सहित अन्य संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं, पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें । भ्रमण के दौरान डियूटीरत पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहारों के दौरान चौकसी,अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!