Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शुक्रवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शुक्रवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुबह से ही छात्र – छात्राओं में अत्यन्त उत्साह देखा गया। ध्वजारोहण से पूर्व बच्चों द्वारा आस पास के क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गयी और देशभक्ति नारे लगाए गए। प्रभात फेरी में एनसीसी कैडेट्स का बैंड विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रभात फेरी के उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास एवं प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा सयुंक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यालय के संस्थापक अमर स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामशरण वैद्य की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि आजादी अनगिनत बलिदानों की अमूल्य देन है, अनेकों देशभक्तों ने अपने प्राण देश के लिए न्योछावर किये तब जा कर हमें यह आजादी प्राप्त हुयी। विद्यालय के प्रबंधक ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी वीरता, शान्ति और समृद्धि के भाव की अमित चेतना है, हमें तिरंगे की शान को हमेशा बनाये रखना है। कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं द्वारा भाषण तथा देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किये गए। एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन बनाये रखने में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हरदीप सिंह, विशेष पाठक, प्रकाशवीर, विपिन शर्मा, सीटीओ एनसीसी मनोज कुमार, रऊफ अहमद, राकेश कुमार शर्मा, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!