आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो के खिलाफ हुई रिपोर्ट
11 अगस्त की रात अकौली में विपिन ने की थी आत्महत्या
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकौली में बीती 11 अगस्त की रात एक युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद शनिवार को मृतक के बड़े भाई ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मृतका की पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
गांव अकौली निवासी दुष्यन्त पुत्र रिसीपाल कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने अपने छोटे भाई विपिन की शादी अब से लगभग आठ माह पूर्व अन्शू पुत्री डीपू निवासी ग्राम सियापार थाना वीटी जनपद गोरखपुर से एक लाख 50 हजार रूपये देकर की थी। एक माह पूर्व अन्शू के पिता डीपू अपनी पुत्री को राजी खुशी अपने घर लिवाकर ले गये थे तथा दिनाँक आठ अगस्त उनका भाई रक्षा बन्धन के त्योहार पर अपनी ससुराल सियापार गया तथा 10 अगस्त वापस घर आया। वहाँ पर हुई कहासुनी की पूरी बात बतलाई और मेरे भाई ने यह भी बताया कि अन्शू ने कहा कि मैं तेरे साथ नही जाऊँगी। मैं दूसरी जगह शादी करूँगी तू यहाँ से जा कुछ भी कर, अन्शु के बहनोई सोमवीर पुत्र नामालूम निवासी ग्राम रसूलपुर थाना जरीफनगर भी मौजूद था। जिसके द्वारा अन्शू से कहा गया कि मैं तेरी शादी अपने छोटे भाई से करा दूँगा अन्शू व सोमवीर के द्वारा मेरे भाई विपिन के साथ प्रताणित किया। यह सब बात विपिन ने मुझे बतलाई। इसी कारण मेरे भाई विपिन ने दिनाँक 12 अगस्त को अपने खेत में चन्दनिया के पेड़ से रस्सी से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके शव का अन्तिम संस्कार कर शनिवार कार्यवाही को आया हूँ। पुलिस ने
Budaun Amarprabhat