Breaking News

बिल्सी में युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

Spread the love

बिल्सी में युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी में एक युवक ने दिल्ली से आकर अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। उक्त घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसके शव का गुपचुप तरीके से गांव की मरघट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के परिवार में कोहराम मच गया है। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। बताते है कि गांव निवासी सोनू सागर (20) पुत्र नैनसुख दिल्ली में मेहमन मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम को सोनू दिल्ली से आया था और अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार की दोपहर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने उसके कमरे का दरबाजा खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। सोनू ने कमरे में देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसके शव को नीचे उतरा और गांव की मरघट पर उसका अंंतिम संस्कार कर दिया। बताते है कि सोनू को दो माह बाद शादी भी होने वाली थी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!