Breaking News

20 अगस्त तक जमा करें हज-2026 हेतु प्रथम किश्त

Spread the love

20 अगस्त तक जमा करें हज-2026 हेतु प्रथम किश्त
बदायूँ : 18 अगस्त। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि हज समिति ऑफ इंडिया ने आजमीने हज 2026 के लिए पहली किश्त जमा करने के लिए 20 अगस्त 2025 तक का समय दिया है। पहली किश्त में 152300 रुपए जमा किये जायेंगे जो किसी भी स्टेट बैंक या यूनियन बैंक की शाखा में जमा किये जा सकेंगें। या हज यात्री ऑनलाइन अपने खाते से नेटबैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट एचटीटीपी हज कमेटी डॉट जीओवी डॉट इन व हज सुविधा एप पर केडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के खाते में जमा करना होगा। जिसके बाद आजमीने हज 2026 को अपने दस्तावेज धनराशि जमा कर पे-इन स्लिप/ ऑनलाइन जमा रसीद, स्वतः हस्ताक्षरित हज आवेदन फार्म, अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट हेतु घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट (वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप पर), स्वतः हस्ताक्षरित अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट की फोटोप्रति ये सभी दस्तावेज हज कमेटी आफ इण्डिया के पोर्टल पर अपने लॉग-इन आई०डी० से अपलोड करना है अथवा किसी मजबूत लिफाफे में रखकर सचिव/ कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियाँ मैमोरियल हज हाउस सरोजनी नगर लखनऊ-226008 पर डाक अथवा दस्ती 25 अगस्त 2025 तक जमा करना होगा। चयन होने की सूचना प्रत्येक कवर हेड के मोबाइल नम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से भेजी गयी है। जनपद बदायूँ के सभी 145 हज यात्रियों का चयन हज 2026 हेतु हो गया है। अन्य किश्तें हवाई जहाज़ का किराया व अन्य व्ययों के निर्धारित होने पर अलग से सूचित किया जायेगा। समय से धनराशि व प्रपत्र जमा न करने पर प्रोवीजनली चयनित हज यात्री की सीट निरस्त हो सकती है। मेडीकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टीफिकेट के लिए अचल केन्द्र जिला महिला अस्पताल बदायूँ में दिनॉक 20 अगस्त 2025 से सम्पर्क करें।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन गौवंश की मौत, पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात …

error: Content is protected !!