Breaking News

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम।

Spread the love

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम
बदायूँ : 18 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने, भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने सहित कुल 38 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 35 शिकायती एवं प्रार्थना पत्रों का सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व तहसील परिसर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया। इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!