उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं के तत्ववधान में नगर के उमा लोन में एक बैठक का आयोजन
किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन की और कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता को निर्देश दिया कि जो कस्बे अभी रह गए हैं उनमें तुरंत संगठन का विस्तार करते हुए गठन पूरा कर लिया जाए और उसके बाद पूरे बदायूं जनपद का सभी नगरों को तहसीलों को मिला करके एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी भी भाग लेंगे | प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि संगठन के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए उत्तर प्रदेश के ढाई करोड़ व्यापारियों का नेतृत्व करने वाला यह विशाल संगठन है इसमें जुड़कर के हर व्यक्ति को अपने-अपने स्तर से व्यापारी के हितों के लिए संघर्ष भी करना पड़ता है काम भी करना पड़ता है। आज अनेको कठिनाइयां व्यापारी के सामने है उन कठिनाइयों को हम लोग दूर करेंगे जो कठिनाइयां है उनमें प्रमुख रूप से बाट माप विभाग से संबंधित श्रम विभाग से संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित मंडी समिति से संबंधित नगर निगम नगर पालिकाओं से संबंधित विद्युत विभाग से संबंधित अनेक वैसी समस्या है जिन पर व्यापार मंडल निर्णायक आंदोलन करेगा | व्यापारियों को आत्मरक्षा के लिए प्राथमिकता से शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं ।विधान परिषद में व्यापारी कांस्टेंसी बनाई जाए जिससे व्यापारियों का भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व हो सके इत्यादि मांगों को लेकर व्यापार मंडल पूरे उत्तर प्रदेश में जबरदस्त आंदोलन करेगा।बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ संजीव कुमार वार्ष्णेय ने आवाहन किया कि व्यापारी हितों में होने वाले संघर्ष में बदायूं जनपद इकाई निश्चित ही कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा बदायूं में संगठन विस्तार के लिए मैं किसी भी समय उपस्थित रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता ने प्रांतीय महामंत्री जी को आश्वस्त किया बहुत जल्दी लंबित इकाइयों का गठन एवं निष्क्रिय इकाइयों का पुनर्गठन कर लिया जाएगा, और अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में पूरे बदायूं जनपद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की ।नव नियुक्त पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में बदायूं न पा परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन श्रीमती दीपमाला गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि व्यापारी हितों से कोई समझौता नहीं किया जा सकता क्योंकि जाति धर्म हमारा कुछ भी हो पहले हम व्यापारी हैं और व्यापारियों के उत्पीड़न को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके लिए हम संघर्ष का रास्ता भी अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित श्री विनोद गुप्ता ने की और अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने सभी व्यापारियों और प्रांतीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान संरक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता विधि सलाहकार एडवोकेट अरविंद कुमार गुप्ता की उपस्थिति में राजेंद्र कुमार गुप्ता जिला मंत्री रामकृष्ण गुप्ता नगर उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता जिला उपाध्यक्ष युवा अमित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष युवा महेंद्र पाल प्रजापति जिला उपाध्यक्ष युवा विपिन गुप्ता नगर अध्यक्ष युवा जगत जितेंद्र श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष जगत दीपक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता जिला मंत्री सतीश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष केशव नाथ वैश्य जिला उपाध्यक्ष नामित किए गए। इसके अतिरिक्त नगर की युवा इकाई का पुनर्गठन करते हुए श्याम साहू को नगर अध्यक्ष युवा रवि चौहान नगर महामंत्री युवा रोहित गुप्ता नगर अध्यक्ष युवा मंडी समिति उत्कर्ष गुप्ता नगर महामंत्री युवा मंडी समिति एवं अजय गुप्ता नगर मंत्री युवा मंडी समिति को नामित किया गया।
Budaun Amarprabhat