Breaking News

तीन दिवसीय “सुरक्षा एवं संरक्षा” विषय पर आधारित प्रशिक्षण का समापन

Spread the love

आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बदायूं में प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी के निर्देशन में चल रहे तीन दिवसीय “सुरक्षा एवं संरक्षा” विषय पर आधारित प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, साईवर क्राइम सेल के विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां को सांझा किया। सेवारत प्रभारी अमित शर्मा, प्रशिक्षण की नोडल गीता सिंह द्वारा अपने विचारों को रखते हुए सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण के मूल बिन्दुओं को विद्यालय में बच्चों तक पहुंचाने की बात की। शिक्षकों ने आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, साईवर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर, किशोरावस्था, सर्प दंश आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा परिचर्चा के माध्यम से अपने ज्ञान में बृद्धि कर आकस्मिकताओं से निपटने को सीखा। प्रशिक्षण के समापन पर वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही इस विषय पर चेतना को समाज में बच्चों और अभिभावकों के माध्यम से फैला सकता है। संदर्भदाता अनुज सक्सेना और लाखन सिंह द्वारा शिक्षकों को हार्टफुलनेस ध्यान और रिलेक्सेशन का अभ्यास कराते हुए बताया कि सुरक्षा संरक्षा की आवश्यकता तब अधिक पड़ती है जब कोई भी व्यक्ति मानसिक रुप से अस्त- व्यस्त जीवन जी रहा हो और ऐसे समय कोई भी आकस्मिकता से बाहर आने के लिए शांतचित्त मस्तिष्क की आवश्यकता है जो ध्यान से हो सकता है। संदर्भदाता मनीष कुमार ने साइबर क्राइम पर और संक्रामक रोगों पर प्रकाश डाला। संदर्भदाता देवेंद्र पाल, मुकेश सारस्वत, विवेक शुक्ला, अर्चना सिंह, विजय कौशिक, अजीत कुमार एवं दीपा रावल द्वारा भी प्रशिक्षण को बारीकी से अवगत कराया। अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्रों के वितरण के साथ प्रशिक्षण का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!