Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य मेले का उद्घाटन

Spread the love

बिसौली। नगर के प्राचीन रामलीला ग्राउंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य मेले का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं पूर्व विधायक पुत्र भाजपा नेता आशीष गर्ग ने बाँके विहारी श्रीजी की विधि विधान से पूजा अर्चना आरती एवं फीता काटकर किया। मेले के उद्घाटन अवसर पर रासलीला मंडली के कलाकारों ने शानदार नाट्य मंचन किया। मुख्य अतिथि दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा मेले आपसी सौहार्द और मेलजोल क़ो बढ़ाबा देते हैं। यह भारतीय संस्कृति की अमिट पहचान है। मेला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता ने मेले के विकास संबंधी चर्चा कर सभी अतिथियों क़ो पटका पहनाकर सम्मानित किया।संचालन गोपाल वार्ष्णेय ने किया। यहां मेला कमेटी के मंत्री अभय वर्मा, विनीत वार्ष्णेय, रामप्रकाश जी राम, पुष्पेंद्र नाथ गर्ग, चंद्रपाल गुप्ता, चंद्रपाल शर्मा, संजीव गुप्ता, वैभव शर्मा, शिवम शर्मा, पूर्व सभासद गौरी शंकर कथूरिया, नगर पालिका सभासद कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …