Breaking News

विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित ” कृषक उत्पादन संगठनों ( FPO ) महिला कृषक संघों (FEDERATION ) का क्षमता संवर्धन ” विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – बीते दिन मंगलवार को स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित कृषक उत्पादन संगठनों , महिला कृषक संघों का क्षमता संवर्धन विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें बने हुए कृषक उत्पादन संगठन तथा प्रगतिशील कृषकों एवं महिला संगठनों के कृषक उत्पादन संगठन के संबंध में क्षमता संवर्धन किए जाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग आजीविका मिशन के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग लिया जा रहा है ।
इस कार्यकम के मुख्य प्रशिक्षक संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व कृषि विभाग बरेली के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बीरेंद्र प्रधान प्रशिक्षण दे रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गौरव सिंह , धीरेन्द्र , ऋतु सागर , राजेश कुमार , रामसिंह , सूरज पाल सिंह , नरेश कुमार शर्मा , रीना देवी , सुनीता , निशा , अनीता , शिखा गुप्ता , भावना , लक्ष्मी , यादराम , आकाश पाल , रूमा सिंह , हेमलता , नीलम , सुषमा , लता देवी , कंचन , भूपा देवी , मनोज शर्मा , जुगेंद्र सोनू कुमार आदि प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!