Breaking News

विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरसावा में समाजवादी पार्टी की पीडीए की पंचायत आयोजित

Spread the love

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरसावा में समाजवादी पार्टी की पीडीए की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार रहने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न काफी बढ़ गया है। श्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। इस अवसर पर सुभाष सक्सेना, हरीश यादव, सोबरन सिंह, सेवाराम, ओमकार सिंह, नन्हे यादव, सौदान सिंह, कृष्ण पाल, संजय मीना, जसवीर यादव, धर्मवीर, देशपाल, गौतम शर्मा, परमकांत, मुकेश सिंह, सत्यभान प्रजापति, मो. अयाज, विजेंद्र सिंह, उमेश यादव, मो. इरम, सुनील यादव, संजीव, ऋषिपाल सिंह, चिरंजीलाल मीना, मो.आलम, विकास यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!