Breaking News

छात्र-छात्राओं को मोटापे से बढ़ते खतरों की जानकारी दी गई।

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को छात्र-छात्राओं को मोटापे से बढ़ते खतरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मोटापे से बचने के लिए जीवन शैली और खान-पान की आदतों में बदलाव करने की अपील की गई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने कहा कि मोटापा हमारे लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन रहा है, जिसका कारण जीवन शैली और भोजन में ज्यादा तेल का इस्तेमाल करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भोजन में प्रयोग होने वाले तेल को 10% कम करने को कहा। व्यायाम प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने कहा कि हमें जंक फूड खाने से बचना है और फाइबर युक्त भोजन का इस्तेमाल करना है।नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इस अवसर पर रामाधार शर्मा, प्रकाश वीर, विश्वेश पाठक, मनोज कुमार, आनंद सिंह, राकेश कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, रऊफ अहमद, अंकित सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!