Breaking News

वर्तमान समय में संस्कृत और विज्ञान का सामंजस्य परम आवश्यक है

Spread the love

बदायूं आज संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ बदायूं में चल रहे संस्कृत सप्ताह समारोह के अंतर्गत चौथे दिन के कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृत के विद्वानों द्वारा वेद पुराण उपनिषद एवं छंद शास्त्र आदि के बारे में तथा इन ग्रंथो के महत्वपूर्ण अंशु की व्याख्या के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया गया संस्कृत सप्ताह समारोह कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि गुरुकुल सूर्यकुंड संस्कृत महाविद्यालय बदायूं के प्राचार्य वेद रतन आर्य ने संस्कृत एवं विज्ञान का संबंध के द्वारा अपने वक्तव्य के माध्यम से विस्तार से समझा कर कहा कि वर्तमान समय में संस्कृत और विज्ञान का सामंजस्य परम आवश्यक है जिसके द्वारा संस्कृत और संस्कृत भाषा मजबूत होगी इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री वेद मित्र आर्य जी ने कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृत के विद्वानों का आभार व्यक्त किया तथा संस्कृत के प्रति सभी विद्वानों से संस्कृत भाषा के प्रचार एवं प्रसार में सहयोग देकर निरंतर उसके विकास के लिए अनवरत कार्य करते रहें ऐसी मेरी कामना है उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया तथा उनका संस्कृत के प्रति उनका उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के साहित्य विभाग अध्यक्ष श्री शिव सिंह यादवव्याकरण विभाग अध्यक्ष आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त आधुनिक विषय विभाग की अध्यक्ष श्रीमती अंकित गुप्ता पोयम बेबी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याकरण विभाग अध्यक्ष आचार्य श्री सर्वेश कुमार गुप्तजी ने किया तदुपरांत शांति पाठ के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!