Breaking News

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 15 दिन में उपलब्ध कराये – रामाशंकर शर्मा

Spread the love

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 15 दिन में उपलब्ध कराये – रामाशंकर शर्मा
भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ) गुट की मासिक बैठक का आयोजन वजीरगंज विकासखंड के प्रांगण में किया गया । बैठक में सभी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया । इस संबंध में एक ज्ञापन ए डी ओ पंचायत शशिकांत शर्मा के लिए सौपा गया । जिसने प्रमुख मांग गौ वंश की व्यवस्था गौशाला में करनी चाहिए । क्योंकि गौवंश से आए दिन रोड एक्सीडेंट तथा किसानों की फसलों को नुकसान होता है । वही इस समय बरसात का मौसम चल रहा है जिसमें टीकाकरण होना बहुत जरूरी है क्योंकि जब स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो किसान स्वस्थ रहेगा । जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र पर कई कई महीने लग रहे हैं । कभी एस डी एम के यहां जाना – कभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जाओ और चक्कर लगाते रहो । जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नियम अनुसार 15 दिन में उपलब्ध कराया जाए । बक्ता गणो में विनोद बाबू सक्सेना, दिनेश यादव , हीरालाल, छोटे महाराज , तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया, ब्लाक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ,राजेश कुमार सक्सेना ब्लॉक सचिव, जिला प्रवक्ता शाहिद, पप्पू प्रधान ,ब्लॉक अध्यक्ष आसफ पुर रामफूल यादव, ऋषभ चौधरी युवा सचिव, मास्टर प्रेमपाल सिंह , झाझन सिंह, भुवनेश मिश्रा आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कि ये ।और अंत में जिला अध्यक्ष रामाशंकर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सभा का समापन किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!