Breaking News

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अगौल, नगला जाटान, बीबीगंज, जाहिदपुर आलमपुर, में सीसी रोड की सौगात दी

Spread the love

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अगौल, नगला जाटान, बीबीगंज, जाहिदपुर आलमपुर, में सीसी रोड की सौगात दी ।
इस अवसर पर जन सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा बिल्सी विधानसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने बताया कि सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था ऐसी सड़के चिन्हित करके लगातार उन पर कार्य करने का काम किया है क्षेत्र भ्रमण के दौरान जो समस्याएं मेरे सामने आई मैंने प्रशासन के माध्यम से लगातार शासन को प्रस्ताव भिजवाए और उन सड़कों की मरम्मत करा कर रास्ता सुगम करने का काम किया ।
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व की सरकारों में आम जन भयभीत होकर जीता था जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में आम आदमी भय मुक्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है एक समय था जब खेतों में लगे सिंचाई के उपकरणों को कर उठाकर के ले जाते थे मगर अब ऐसा देखने को नहीं मिलता है सभी किसान भय मुक्त होकर अपना जीवन जी रहे हैं सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी सीधे-सीधे जनता को मिल रहा है ।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर, अर्जुन सिंह,दीपक चौहान,शिवकुमार शर्मा, दिनेश मीना, धर्मेंद्र शाक्य, प्रशांत शर्मा, रघुराज सिंह, श्याम सिंह कश्यप, मदन लाल फ़ौजी, कांता प्रसाद,राम बहादुर, लाला राम,भगवान दास शाक्य,पान सिंह राजपुत, महेंद्र सिंह सुनील शाक्य, विपिन मिश्रा प्रधान,पप्पू प्रधान, उदय प्रताप,रन सिंह, राहुल कश्यप प्रधान आदि कार्यकर्ता एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!