बदायू
नलकूपों की चोरियों की घटनाओं का एक भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, किसानों में रोष व्याप्त![]()
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में एक ही रात में एक ही गांव में डेढ़ दर्जन किसानों के नलकूपों में हजारों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से किसान दहशत में ,घटना को पुलिस को दी गई सूचना फिर भी नहीं होती कोई कार्यवाही नही की है
निवासी रघुवीर यादव,धर्मेंद्र सिंह,बेचे सिंह, किशन लाल यादव, लाल बहादुर,आवेश सिंह,पप्पू,जसवीर आदि 16 लोगों के नलकूपो में हुई चोरी।
बीती रात चोरों ने नकाब लगाकर ब ताले तोड़कर डेढ़ दर्जन किसानों के नलकूपों में लगे मोटर,स्टार्टर, केबिल हेल्पर आदि लगे उपकरण बेखौफ चोर चोरी कर ले गए, जिससे किसानों के नलकूपों द्वारा की जाने वाली सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है उक्त गांव के किसानों का कहना है कि क्षेत्र के आसपास गांव शिकारपुर, दहेमी,सलारपुर आदि गांवों में करीब सौ किसानों के नलकूपों की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस ने आजतक एक भी चोरी की घटना खुलासा नहीं किया है।इससे किसानों में रोष व्याप्त है इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी शहीद भगत सिंह
संजीव कुमार ने वताया कि मामला संज्ञान मे है कई नलकूपों में चोरियां हुई हैं मौके पर गए थे जांच की जा रही है
अशवनी पटेल संवाददाता अमर प्रभात
Budaun Amarprabhat