Breaking News

बदायूँ के पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया

Spread the love

आज डॉ0 बृजेश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक के नेतृत्व में द्वितीय अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरुष), कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग, खोखो प्रतियोगिता वर्ष – 2025 के दूसरे दिन रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । जिसमें निर्णायकों के रूप में रामदास एन0आई0एस, ब्रजेश कुमार एन0आई0एस, मधुकर महेन्द्र मुर्मू एन0आई0एस, रामअवतार एन0आई0एस, वरूण प्रताप सिंह एन0आई0एस रहें । आज की प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार हैं-

*कबड्डी पुरूष वर्ग*
जनपद बदायूँ व जनपद रामपुर के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 23-01 से विजयी रहा ।

*कबड्डी महिला वर्ग*
प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बरेली व जनपद शाहजहाँपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद शाहजहाँपुर 32-13 से विजयी रहा । दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद सम्भल के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 11-7 से विजयी रहा ।

*खो-खो पुरूष वर्ग*
प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला जनपद पीलीभीत व जनपद मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत 14-11 से विजयी रहा । दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद सम्भल के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 19-12 से विजयी रहा ।

*खो-खो महिला वर्ग*
प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद बिजनौर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 07-03 से विजयी रहा । दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जनपद बरेली व जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा 09-06 से विजयी रहा । फाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा ने 03-02 से जनपद बदायूँ को मात दी ।

प्रतियोगिता के अन्तिम दिन शेष फाइनल मुकाबले खेले जायेगे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवग्रह के पौधों से महका परिसर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the loveबदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में जारी ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ के पाँचवें दिन …

error: Content is protected !!