Breaking News

ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय हेतु पुस्तकों के चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ

Spread the love

ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय हेतु पुस्तकों के चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बदायूँ : 25 अगस्त। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किये जाने हेतु ग्राम पंचायतों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पाठ्य समाग्री व पुस्तकों के चयन हेतु 50 प्रतिशत पुस्तकों के चयन शासकीय प्रकाशकों द्वारा व 50 प्रतिशत चयन अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों के द्वारा, जिसमें स्थानीय भाषाओं के साहित्यकारों, स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र नायकों एवं शहीदों की जीवनी क्षेत्रीय लेखकों, प्रतिष्ठित विद्वानों की पुस्तकों, कवियों की पुस्तकें, सांस्कृतिक साहित्य से सम्बन्धित हो, को भी सम्मिलित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि इसके सम्बन्धित प्रकाशकों की पुस्तकें जनपद स्तरीय समिति पुस्तकों का चयन करेगी जिसमें जनपद स्तरीय समिति सामर्थ्य व मूल्य निर्धारण और समझने में आसान भाषा व सामग्री पर विचार करते हुए पुस्तकों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि 07 दिवस के अन्दर सभी प्रकाशक अपनी पुस्तकें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सूची एवं दर विषय एवं भाषावार उपलब्ध करायें।
उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों के चयन हेतु आप सभी को अवगत कराना हैं कि जो भी व्यक्ति, फर्म, संस्था इन विषय-वस्तु को ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किये जाने हेतु उपलब्ध कराने के इच्छुक हो अपनी पुस्तकों के प्रकाशन व लेख से सम्बन्धित विवरण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 210 विकास भवन में अथवा जनपद की ई-मेल आई0डी0- dprobd-up@nic.in पर विवरण उपलब्ध करा सकते हैं, साथ ही जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी जो पाठ्य सामग्री व पुस्तक अपनी ग्राम पंचायत की डिजिटल पुस्तकालय में पढ़ना चाहते हैं वो भी पाठ्य सामग्री व पुस्तक की सूची विवरण इस ई-मेल पर प्रेषित कर सकते हैं।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …