Breaking News

समाज और राष्ट्र के लिए प्रकाशस्तंभ बनेंगी, बालिकाएं : संजीव

Spread the love

समाज और राष्ट्र के लिए प्रकाशस्तंभ बनेंगी, बालिकाएं : संजीव

– बालिकाओं ने सीखा तंबू निर्माण, गांठे बंधन।

– 28 अगस्त को होगा स्काउट गाइड शिविर का समापन

बदायूं : भदवार गर्ल्स इंटर कालेज में भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में चल रहे स्काउट शिविर का दूसरा दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। बालिकाओं को प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने, जल, जंगल और जमीन को बचाने के साथ मरीजों को सुरक्षित ढंग से ले जाने, स्ट्रेचर बनाने, आग में फंसे लोगों को निकालने, गांठे बंधन, तंबू निर्माण जैसे जीवनोपयोगी कौशलों की ट्रेनिंग दी गई।बालिकाओं ने न केवल इन तकनीकों को आत्मसात किया, बल्कि उनमें देशभक्ति और समाजसेवा के लिए एक अनोखा जोश भी देखा गया। बालिकाओं ने महसूस किया कि वह किसी भी संकट का सामना कर सकती हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।
संचालक पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाओं में दुनियां बदलने की शक्ति है। देश की उन्नति और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। आज स्काउटिंग की जीवनोपयोगी ट्रेनिंग लेकर भविष्य में समाज और राष्ट्र के लिए प्रकाशस्तंभ बनेंगी।
प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना ने कहा कि बालिकाएं घबराएं नहीं, अपनी प्रतिभा और शक्ति को पहचानें। देश के लिए अपने कर्तव्यों को निभाने में साहस और दृढ़ता दिखाएं।
शिक्षिका दीक्षा छाबड़ा ने बताया कि स्काउटिंग बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। स्वयं समस्याओं का समाधान और दूसरों की मदद करती हैं, तभी समाज और देश मजबूत बनता है।
शिक्षिका विजया शर्मा और प्रीति शर्मा के नेतृत्व में बालिकाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में सीखे गए ज्ञान और कौशल को न केवल अपनाएंगी बल्कि इसे देश और समाज की सेवा में भी लगाएंगी। इस मौके पर तनीषा, जोया, कल्पना आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!