Breaking News

गणपति के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार

Spread the love

गणपति के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार

बिल्सी। नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बीती सोमवार की रात बाबा के भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार भगवान गणपति के स्वरुप में किया। जिनके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के सुरेश बाबू, आशीष वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, हर्षित राठी, मनमोहन शाही आदि भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार गणपति के रुप में किया। बाद में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!