Breaking News

बंदर के धक्का देने से वृद्ध छत से गिरा, टूटी कमर

Spread the love

बंदर के धक्का देने से वृद्ध छत से गिरा, टूटी कमर

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में सोमवार की शाम घर की छत पर बैठे एक वृद्ध को एक बंदर ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गांव में लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या ग्रामीणों को मुसीबत बनती जा रही है। आए दिन बंदर हमला बोलकर ग्रामीणों को काट कर घायल भी कर रहे है। जिससे उनमें रोष है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अमर सिंह कोहली पुत्र रामलाल सोमवार की शाम को गर्मी में हवा खाने के लिए अपने घर की गए थे। इतने में कुछ देर बाद बंदरों का एक झुंड भी वहां आ गया। जिसपर उन्होनें बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो एक खूंखार बंदर ने पीछे से आकर उन्हे छत से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे अमर सिंह की कमर में फैक्चर हो गया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षो में गांव में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। जो गांव के लोगों को लगातार मुसीबत बनते जा रहे है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!