Breaking News

दुःख में ही नही, सुख में भी करे प्रभु का स्मरण: सुरेश जैन

Spread the love

दुःख में ही नही, सुख में भी करे प्रभु का स्मरण: सुरेश जैन

तीर्थंकर पुष्पदंत स्वामी का मनाया मोक्ष कल्याणक

बिल्सी। शाहबाद-कछला हाइवे पर स्थित गांव दिधौनी स्थित पदम प्रभु अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल जैन मंदिर पर रविवार को देवाधिदेव 1008 पुष्पदन्त स्वामी का मोक्ष कल्याण यहां मनाया गया। यहां सबसे पहले जैन श्रावकों ने भगवान जिनेंद्र स्वामी का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। इसके बाद पूजा-अर्चना कर मंगल आरती की। सुरेश जैन ने कहा कि जैन मान्यताओं के अनुसार वे एक सिद्ध, एक मुक्त आत्मा बन गए, जिसने अपने सभी कर्मों को नष्ट कर दिया है। हम सभी भगवान को दुःख में याद करते हैं लेकिन अपने सुखी जीवन में हम भगवान को अधिकतर भूल जाते हैं। इसीलिए हमारे द्वारे पर प्रतिदिन कोई ना कोई विपत्ति आकर खड़ी हो जाती है। हम सभी भगवान को जितना दुःख में याद करते हैं उतना ही सुख के क्षणों में भी याद करें। इस मौके पर अनिल जैन, अरविंद जैन, नीलम जैन, पीके जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …