Breaking News

जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने ललित वाष्र्णेय

Spread the love

जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने ललित वाष्र्णेय

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय को पत्रकारिता जगत में नई जिम्मेदारी द जर्नलिस्ट एसोसिएशन दिल्ली ने सौंपी है। उन्हें बदायूं जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज अग्निहोत्री की संस्तुति पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललित मोहन वार्ष्णेय ने कहा कि वह जल्द ही नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे, ताकि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और मीडिया की सशक्त भूमिका को और मजबूती दी जा सके। उनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!