Breaking News

प्रशिक्षण सीखने की एक सतत् प्रक्रिया है-ओमप्रकाश वर्मा

Spread the love

प्रशिक्षण सीखने की एक सतत् प्रक्रिया है-ओमप्रकाश वर्मा

उसहैत ब्लाक संसाधन केंद्र उसावां चल रहे पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का समापन खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा द्वारा समापन किया गया समापन अवसर पर बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्रशिक्षु और प्रशिक्षक दोनों को सीखने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में हम हर समय कुछ न कुछ सीखते रहते हैं।उन्होंने सभी प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में सीखे बिंदुओं को अध्यापन में लागू करने की अपील की समापन अवसर पर संदर्भ दाता अरुण कुमार शाक्य ने पांच दिवस में सिखाये गये प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला उसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर समापन किया गया। इस मौके पर सभी सन्दर्भ दाता लाभेश यादव,ए आरपी, अरुण कुमार शाक्य,योगेश कुमार शाक्य ब्लॉक कोषाध्यक्ष, भानु प्रताप तिवारी, उमर चन्द गौड़, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर रामू सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!