Breaking News

वार्ष्णेय चौक स्थित श्री जानकी बल्लभ विराजमान मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर के वार्ष्णेय चौक स्थित श्री जानकी बल्लभ विराजमान मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में राधा कृष्ण का अभिषेक कर भव्य शृंगार के साथ कीर्तन, भजन किये।
वार्ष्णेय चौक पर मां मनोकामना गणेश मंडल के पंडाल श्री जानकी बल्लभ विराजमान मंदिर में श्री राधाष्टमी का उत्सव पर छोटी छोटी कन्याओं ने राधा जी का रुप धारण कर कार्यक्रम को भव्य बनाया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा राधा रानी के भजन भी गाए गए। इस अवसर पर चितरंजन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, अंकुज, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …