Breaking News

कोतवाली क्षेत्र नगर निवासी युवक के साथ रात्रि में ऑनलाइन व्हाट्सएप कॉल कर ठगी करने की घटना सामने आई है।

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र नगर निवासी युवक के साथ रात्रि में ऑनलाइन व्हाट्सएप कॉल कर ठगी करने की घटना सामने आई है। जिसकी पीड़त ने रात में ही नेट बैंकिंग व 1930 साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता द्वारा लिखित शिकायती पत्र देने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई ।
सोनदीप पुत्र ब्रजपाल सरण नगर निवासी मोहल्ला रामबाग पिन्दारा के रहने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास रात में व्हाट्सएप कॉल आई और उसका फोन हैंग हो गया जिसके बाद उसके फोन में पड़े क्रेडिट कार्ड के फोटो के माध्यम से 25692 व 64596 के दो ट्रांजेक्शन के शॉपिंग की जिसकी शिकायतकर्ता द्वारा तत्परता दिखाते हुए साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 व नेट बैंकिंग टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर दी गई । संबंधित थाना पुलिस बिसौली कोतवाली व चंदौसी एक्सिस बैंक को लिखित प्रार्थना पत्र देने के बाद कोई भी संतोष पूर्ण शिकायतकर्ता को जवाब नहीं दिया गया ना ही कोई उसकी सुनवाई हुई ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!