Breaking News

विधायक हरीश शाक्य ने आज खिरकबारी, औरंगाबाद टप्पा जामुनी एवं जामुनी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण

Spread the love

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने आज खिरकबारी, औरंगाबाद टप्पा जामुनी एवं जामुनी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया ।
इस अवसर पर बिल्सी विधायक के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को जरूरतमंद दैनिक प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को वितरित किया गया ।
उसके उपरांत जामुनी में बांध के किनारे उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया एवं बाढ़ से निपटने के लिए चल रहे राहत कार्य का जायजा लिया इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने उपस्थित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा की आम जनमानस की कोई भी समस्या वह स्वीकार नहीं करेंगे
उन्होंने कहा वह तब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे जब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग सामान्य जीवन व्यतीत नहीं करने लगेंगे ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जनमानस के सर्वांगीण विकास का ध्यान रखा जा रहा है इस अवसर पर बिल्सी विधायक ने क्षेत्र वासियों को आश्वासन दिया कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार आम जनमानस के साथ है ।
इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा, उपदेश तोमर, योगेश तोमर ,श्याम सिंह कश्यप, कामता प्रसाद शाक्य, मुनेंद्र शाक्य, चरण सिंह शाक्य, राहुल कश्यप, भगवान दास शाक्य, मुनीश शाक्य ,महिपाल कश्यप, आदि लोग उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!