Breaking News

सोत नदी के वैकल्पिक मार्ग की पहली मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी

Spread the love

बिसौली। सोत नदी के वैकल्पिक मार्ग की पहली मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी है। एक करोड़ सोलह लाख रुपये की लागत से बने सोत नदी के वैकल्पिक मार्ग पर करीब 2-2 फीट पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। मार्ग पर लंबा जाम लग गया है, इसके बावजूद लोग हालात की गंभीरता को नजर अंदाज करते हुए जान जोखिम में डालकर वाहनों सहित निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इधर नवीन पुल निर्माण में लगे वाहन पानी में डूब गए, जिससे निर्माण कार्य रुक गया है और हालात भी नाजुक हो गए हैं। यह पुल एक करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। जिसे तैयार होने में अभी एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। तब तक क्षेत्रवासियों को लगातार ऐसी ही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पानी निकासी के लिए बड़ी पुलिया का निर्माण पहले ही करा दिया गया होता, तो आज इस विकट परिस्थिति से बचा जा सकता था। पानी का तेज बहाव न केवल मार्ग पर रुकावट बना रहा है, बल्कि जगह-जगह सड़क की नींव को खोखला कर रहा है, जिससे भविष्य में बड़े हादसों का खतरा भी मंडराने लगा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सोतनदी का यह वैकल्पिक मार्ग बारिश के मौसम में खतरे का सबब बन गया है। खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए ग्रामीणों व राहगीरों से अपील की है कि वह फिलहाल इस मार्ग से भारी वाहन न गुजारें, वैकल्पिक सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!