Breaking News

राज्यमंत्री ने किया 1256 लाख रुपए की परियोजनाओं  का लोकार्पण व शिलान्यास

Spread the love

मंडी परिसर में होगी किसानों के स्वागत, विश्राम व कोल्ड रूम की व्यवस्था

बदायूँ। प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दातागंज के मंडी में आयोजित कार्यक्रम में 1256 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया वहीं उन्होंने उद्यान विभाग की यूनिट का लोकार्पण भी किया। कृषकों को 5000 फलदार पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मंडियों के अंदर किसानों के स्वागत व विश्राम की व्यवस्था व मंडी के अंदर कोल्ड रूम की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना व मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड सहायता योजना अंतर्गत 11 किसानों को 19 लाख 76 हजार की धनराशि के चेक भी सौंपे तथा  अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह कहा कि किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ उधानिक खेती को भी अपनाए। किसानों से आवाहन किया कि वह उद्यान विभाग की योजनाओं को अपनाए,ं योजनान्तर्गत अनुदान भी अनुमन्य है। उन्होंने कहा कि मंडियों के अंदर किसानों का स्वागत व विश्राम की व्यवस्था हो इसके निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मंडी के अंदर कोल्ड रूम की व्यवस्था हो, इस पर उनका विभाग कार्य कर रहा है इससे किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मंडी की जो भी सड़के खराब है उनको हॉटमिक्स प्लांट से ठीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी की 39 से अधिक सड़कों का जीर्णोद्वार बदायूं में कराया है। उन्होंने उद्यान विभाग की योजनाओं और मंडी से संबंधित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण किया गया है। सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक बिना भेदभाव के पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है उसने देश पर राज करने वाले ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज विदेश में भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है वहीं देश मा प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में सुरक्षित है व तरक्की कर रहा है।
मा0 राज्यमंत्री ने मंडी समिति दातागंज पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद बदायूं के 460 लाख रुपए के 06 मार्गो का लोकार्पण, 631 लाख रुपए के 05 मार्गो का शिलान्यास व मंडियों के अंदर के कार्यों हेतु 165 लाख रुपए सहित कुल 1256 लाख रुपए की धनराशि की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना व मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड सहायता योजना अंतर्गत 11 किसानों को 19 लाख 76 हजार की धनराशि के चेक भी सौंपे।
मा0 राज्यमंत्री द्वारा मण्डी समिति दातागंज में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी तथा हाईटेक नर्सरी सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई (मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बदरपुर बदायूॅ का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जनपद की राजकीय पौधशालाओं पर उत्पादित फलदार पौध वितरण कार्यक्रम में कृषकों को 5000 फलदार पौधों का वितरण किया।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव,जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव, एसएसपी बृजेश सिंह, ब्लाक प्रमुख अत्येन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व किसान मौजूद रहे।  


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!