एमएलसी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो ने सुनी शिक्षकों की समस्याएं
बिल्सी। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट के एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने बुधवार को नगर के महेश बाल इंटर कालेज, भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कालेज एवं बाबा इंटरनेशनल स्कूल में जाकर शिक्षकों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना। साथ ही शीघ्र निस्तारण समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए सभी के वोट बनवाने पर जोर दिया गया। एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों की बैठक लेकर आगामी रणनीति तैयार की। उन्होंने प्रत्येक प्रधानाचार्य और शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रत्येक स्कूल-कालेजों में कार्यरत शिक्षकों के वोट बनवाने की दिशा में काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक हित की समस्याओं पर काम किया जा रहा है। शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को सदन में उठाया भी जा रहा है। इससे पहले महेश बाल इंटर कालेज में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, आदित्य माहेश्वरी, रुदायन के पूर्व चैयरमेन अरविंद शर्मा, डा.रोहताश कुमार शर्मा, मुकुल मालपाणी, प्रदीप कुमार, उदय सिंह गौर, आलोक सक्सेना, प्रखर माहेश्वरी,राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat