Breaking News

मृतक की पत्नी ने कराई चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर

Spread the love

मृतक की पत्नी ने कराई चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर

30 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी युवक की मौत

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में 30 अगस्त की शाम एक युवक की बुखार के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसमें बुधवार को मृतक की पत्नी ने क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया के एक चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गांव निवासी आशा पत्नी विनोद पुलिस दी तहरीर में कहा है कि उनके पति विनोद को बुखार और सिर दर्द की शिकायत थी। विनोद गांव के बब्लू पुत्र देवेन्द्र बिल्सी दवा लेने 30 अगस्त को जा रहे थे। जब दोनों लोग बांंस बरौलिया पहुँचे तो डा० रोहताश पुत्र झन्डू सिंह ने रोक लिया और कहा कि कहां जा रहे हो तो विनोद ने कहा कि मैं बुखार, सिर दर्द की दवा लेने बिल्सी जा रहा हूँ। तभी डा० रोहताश ने कहा कि परेशान मत हो मैं तुझे अभी दवा तथा इन्जेक्शन लगाकर ठीक कर दूगां तो मैं डा० रोहताश के पास आ गया। तभी डा० रोहताश ने उनके पति के इन्जेक्शन लगा दिया। जिससे उनके पति की तबियत बिगड गयी और विनोद की डा० रोहताश की दुकान पर ही मृत्यु हो गई। डा0 रोहताश गाडी से विनोद को बिल्सी के एक निजी अस्पताल ले गया तो अस्पताल वालो ने मना कर दिया। उसके बाद डा० रोहताश ने सरकारी अस्पताल बिल्सी में डाल गए। बबलू भी साथ में गया था। इसके बाद पुलिस आ गयी और मेरे पति विनोद को पोस्ट मार्टम को ले गई। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को पीड़िता की ओर से डा.रोहताश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!