Breaking News

10 से 11 सितम्बर तक जनपद में आयोजित होगा खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर

Spread the love

10 से 11 सितम्बर तक जनपद में आयोजित होगा खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर
बदायूँ : 04 सितम्बर। राजकीय फल संरक्षण एंव प्रशिक्षण केन्द्र विकास भवन के प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 10 से 11 सितम्बर 2025 तक ग्राम सिरसौली न्याय पंचायत अब्दुल्लागंज, विकास खण्ड-उझानी बदायूँ मे शरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम न्याय पंचायत अब्दुल्लागंज में किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर मे सूक्ष्म उद्योग जैसे पापड, अचार, कचरी, मसाला आटा चक्की, पास्ता आदि उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा, इसमे बेरोजगार युवक-युक्तियो को खाद्य प्रसस्कारण इकाई घरेलु स्तर से लगाकर अपना स्वंय का रोजगार कर सकते है, जिसमे सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख मशीन व उपकरण मद मे अनुदान प्रदान किया जायेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …