Breaking News

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षक दिवस

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अध्यापक मोहर सिंह जाटव, अतुल वर्मा, राकेश कुमार, राजेश यादव, डा. राकेश प्रजापति को शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए अध्यापकों को देश का भविष्य बताया। श्री यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने जनता के अधिकार छीन लिए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से किसान, नौजवान, व्यापारी और बेरोजगार परेशान है। एड. राहुल यादव “भीष्म” ने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही है जो शिक्षकों के हितों की बात करती है। राहुल यादव ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरुजी, जिला उपाध्यक्ष मोहर सिंह पाल, महिला सभा की जिला महासचिव रूपा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, काजी शाहनवाज खान, सुरेन्द्र सागर, के.के. पाल, चन्द्रकेश यादव, सुबोध कुमार सिंह, सतपाल सिंह दरोगा जी, डा. राकेश प्रजापति, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह यादव, ईशपाल सिंह यादव, अमरनाथ दिवाकर, कप्तान सिंह यादव, प्रधान मेवाराम, जुगेंद्र सिंह यादव, विकास यादव, प्रधान उदयवीर सिंह, भूरे यादव, सौरभ चौहान, जगतपाल यादव, चिरंजी लाल मीणा, पप्पू मौर्य, गोपी यादव, अर्जुन कश्यप आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …