Breaking News

आर के पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया

Spread the love

आज दिनांक 5 सितम्बर को आर के पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुई।

विद्यालय के प्राचार्य सुखबीर सिंह सिकरवार जी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “शिक्षक ही वह आधार हैं जो विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।”

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आशीष अग्रवाल एवं श्री अम्ब्रिश अग्रवाल जी ने भी उपस्थित होकर शिक्षकों के योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करें।

कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविताएँ एवं भाषण प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे नाट्य रूपांतरण और गीतों ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

अंत में, सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों द्वारा कार्ड्स और उपहार भेंट किए गए तथा पूरे विद्यालय में आभार और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!