Breaking News

पुलिस ने संगीन धाराओं में वांछित चल रहे चार आरोपितों के मोहल्ले में मुनादी कराकर उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए।

Spread the love

सहसवान: पुलिस ने संगीन धाराओं में वांछित चल रहे चार आरोपितों के मोहल्ले में मुनादी कराकर उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए।
शाहजहांपुर पुलिस की अपराध शाखा के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों यहां दर्ज प्राथमिकी के मोहल्ला रुस्तम टोला निवासी आरोपित सोहिल, कैफ, यासिर उर्फ सुरा और फाजिल लंबे समय से फरार चल रहे थे। ये सभी गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में वांछित हैं। बुधवार को शाहजहांपुर और स्थानीय पुलिस ने बैंड-बाजों के साथ इनके घरों पर जाकर मुनादी करवाई और नोटिस चिपकाकर चेतावनी दी। पुलिस ने बताया यदि आरोपित आत्मसमर्पण नहीं करते तो इनके खिलाफ आगे और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शाहजहांपुर पुलिस द्वारा कार्यवही की गई है ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!