Breaking News

चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में खागी नगला गांव में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है,

Spread the love

चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में खागी नगला गांव में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है,

सहसवान तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम खागी नगला में लगे कैंप में ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं और दवाएं दी ।
शिविर में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मौजूद है, जो मरीजों की जांच कर रही है और उन्हें जरूरी इलाज दे रही है। कैंप में खासकर उन बीमारियों पर ध्यान दिया जा रहा है जो बाढ़ के बाद फैल सकती हैं, जैसे त्वचा रोग, बुखार, और पेट से जुड़ी बीमारियां।
डा. प्रशांत त्यागी ने बताया कि यह मेडिकल कैंप बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाया गया है और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी ग्रामीण को इलाज के अभाव में कोई परेशानी न हो प्रतिदिन गांव में कैंप कराए जा रहे हैं एवं जीवन रक्षक औषधी वितरण की जा रही है । इस मौके पर डॉ0 अब्दुल हकीम डॉ0 शगुफ्ता रशीद , डा0 अशफाक हुसैन,ज्योति पाल लैब टेक्नीशियन आदि स्टाफ मौजूद रहा ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!