Breaking News

दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Spread the love

दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
बदायूँ : 11 सितम्बर। मा0 मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 10 एवं 11 सितम्बर को न्याय पंचायत-अब्दुल्लागंज, विकास खण्ड-उझानी बदायूँ में किया गया। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र बदायूँ नवीन चन्द्र आर्य ने बताया कि दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को ब्लाक प्रमुख शिशुपाल के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया।
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञो द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रशिक्षण इकाई लगाने पर जोर दिया व लघु उद्योग जैसे पापड़, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता, दलिया आदि उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया। प्रभारी द्वारा बताया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना बहुत ही उत्कृष्ट योजना है। इसमे कोई भी खाद्य प्रशिक्षण इकाई घरेलू स्तर से लगाकर अपना स्वयं का रोजगार कर सकते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चंदौसी में एसडीएम ने पटाखा गोदामों पर मारा छापा, फायर सेफ्टी की जांच

Spread the loveचंदौसी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए संभल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट …