Breaking News

औंध गांव में भगवान दास पर पड़ोसियों ने किया हमला। एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूटी।

Spread the love

औंध गांव में भगवान दास पर पड़ोसियों ने किया हमला। एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूटी।

फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के औंध गांव निवासी भगवान दास पुत्र खंजन लाल के ऊपर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को आज सुबह लगभग 7 बजे भगवान दास मजदूरी के लिए परसा खेड़ा जा रहे थे, तभी रास्ते में ठाकुरदास और उनकी पत्नी पिंकी व उनके बेटे उज्जवल ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करने लगे उसके बाद भगवान दास सड़क पर गिराकर उनपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भगवान दास को बरेली अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक्स-रे करने के बाद भगवान दास की बाएं पैर की दो हड्डी टूटी हुई बताई और उनके सीधे हाथ की हड्डी में फैक्चर बताया। घायल भगवान दास ने बताया कि आरोपी ठाकुरदास और उनकी पत्नी और उनके बेटे ने उनपर जानलेवा हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। यदि गांव के प्रभु दयाल, कमलेश, प्रेम बिहारी, राजू एवं अन्य ग्रामवासी समय पर नहीं आते तो उनकी हत्या कर दी जाती। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस घायल भगवानदास को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि औंध गांव में गोबर के उपले थोपने की जगह को लेकर भगवान दास और उनके पड़ोसी ठाकुर दास के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पीड़ित की तहरीर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!