Breaking News

सभासद नीरज रस्तोगी को सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष घोषित

Spread the love

बिसौली। अखंड प्रचंड ज्योति युवा क्लब बिसौली का गठन करते हुए नगर पालिका के सभासद नीरज रस्तोगी को सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया गया।
श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में आयोजित बैठक में नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कमेटी के संरक्षक अभय वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, उपाध्यक्ष विभु गर्ग, मंत्री सौरभ महाजन, कोषाध्यक्ष अर्जुन रस्तोगी को चुना गया। उन्होंने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव के साथ 2 अक्टूबर को विशाल शोभा यात्रा नगर में निकाली जाएगी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!