Breaking News

भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया

Spread the love

बिसौली। नगर के श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर श्रीमद् भागवत पंचम दिवस की कथा में पूजा अंबिका देवी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया कंस के द्वारा भेजी हुई राक्षसी पूतना वध की चर्चा की, किस तरह से कंस के द्वारा गोकुल में जन्मे सभी अबोध बच्चे 10- 12 दिन में जन्म लिए हुए बच्चों को मार दिया जाए ऐसा आदेश दिया राक्षसी सुंदर स्त्री का भेष बनाकर गोकुल में नंद बाबा के घर आई भगवान कृष्ण ने राक्षसी का वध कर दिया भगवान कृष्ण और बलराम का नामकरण गौशाला में गुरुजी के द्वारा किया गया भगवान धीरे-धीरे घुटने चलने लगे गौशाला में गाय के गोबर को शरीर पर लपेटकर उससे स्नान करते हैं थोड़ा और बड़े होने पर माखन दूध दही को खाने के लिए ग्वाल वालों के साथ ब्रज के गोपियों के घर माखन चुराने जाने लगे गोपियों द्वारा माता यशोदा से शिकायत और भगवान कृष्ण का मुस्कुरा कर जवाब देना की माता यह गोपिया पहले तो मुझे माखन खिलाने के लिए अपने घर बुलाती है अब आपसे शिकायत करने आ रही है देवी जी द्वारा गिरिराज गोवर्धन महाराज की पूजा के बारे में बताया गिरिराज धरण हम तेरी शरण श्री गोवर्धन महाराज महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो भक्त जनों ने पूर्ण भाव और श्रद्धा के साथ कथा का आनंद लिया अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, सोनू गुप्ता, दीपक, हर्षित गुप्ता, प्रखर, सोहिल, निशांत अग्रवाल, संजीव कुमार अग्रवाल, शताक्षी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रानी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, सरिता वार्ष्णेय, विनीत गुप्ता, सोना शर्मा, कंचन शर्मा, राशि शर्मा, कविता आनंद, मंजू कथूरिया, चंचल ठक्कर आदि भक्तजन उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

Spread the loveबदायूँ: 06 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित …

error: Content is protected !!